डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल, यात्रियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने किया अभ्यास

0
b786a2ef-8cbc-408a-be84-b5e97dd68620.jpg

राजनांदगांव, – डोंगरगढ़ थाना पुलिस और चिचोली चौकी पुलिस के सहयोग से राजनांदगांव रेलवे स्टेशन परिसर में आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया।

इस दौरान पुलिस बल, जीआरपी, रेलवे सुरक्षा बल, दमकल विभाग, स्वास्थ्य अमला और अन्य टीमों ने संयुक्त रूप से राहत और बचाव कार्य की रूपरेखा प्रदर्शित की।

ड्रिल में बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की कार्यप्रणाली का प्रदर्शन किया गया। साथ ही मॉक सिचुएशन के दौरान त्वरित सूचना प्रेषण, क्षेत्र की घेराबंदी और सुरक्षित निकासी की प्रक्रिया का अभ्यास किया गया।

यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इमरजेंसी निकासी (Emergency Evacuation) और प्राथमिक उपचार (First Aid) की विधियों को भी दिखाया गया। इसके अतिरिक्त भीड़ नियंत्रण और यातायात प्रबंधन के उपायों पर विशेष ध्यान दिया गया।

रेलवे स्टेशन पर आयोजित इस अभ्यास का उद्देश्य आपदा की स्थिति में त्वरित, सुरक्षित और समन्वित कार्यवाही सुनिश्चित करना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों