रायपुर पुलिस की एनडीपीएस एक्ट पर एक दिवसीय कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न

0
NDPS3

रायपुर पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय के संयुक्त मार्गदर्शन में एनडीपीएस एक्ट (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंसेस एक्ट) पर एक दिवसीय विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को नशीले पदार्थों से जुड़े मामलों की बेहतर विवेकपूर्ण विवेचना एवं जांच के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करना था।

इस प्रशिक्षण सत्र में करीब 150 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। उन्हें एनडीपीएस मामलों में सटीक दस्तावेज़ीकरण, सबूतों का सही संकलन, कानूनी प्रक्रिया के पालन तथा विवेचना की बारीकियों पर विस्तृत जानकारी दी गई।

मार्गदर्शन सत्र के दौरान यह भी बताया गया कि नशीले पदार्थों से जुड़े अपराधों पर सख्त कार्रवाई और ज़ीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य करना आवश्यक है, ताकि समाज को नशे के दुष्प्रभावों से बचाया जा सके।

रायपुर पुलिस ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे, जिससे पुलिस बल और अधिक सक्षम एवं पेशेवर बन सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों