महाराणा प्रताप स्कूल झापल में पुलिस की ‘पहल’ अभियान के तहत मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस
लोरमी | मुंगेली पुलिस के ‘पहल’ अभियान के अंतर्गत महाराणा प्रताप स्कूल, झापल में राष्ट्रीय खेल दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्रों ने जोश और ऊर्जा के साथ भाग लिया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों और युवाओं में शारीरिक फिटनेस, अनुशासन तथा खेल भावना को बढ़ावा देना रहा। पुलिस अधिकारियों ने इस दौरान कहा कि ‘पहल’ अभियान का मकसद युवाओं को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने और खेलों की ओर प्रेरित करना है।

छात्रों ने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर टीम भावना और दृढ़ संकल्प का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन मुंगेली पुलिस की अपील के साथ हुआ कि हर छात्र और युवा खेलों को जीवन का अहम हिस्सा बनाए, ताकि एक स्वस्थ और सशक्त भविष्य का निर्माण हो सके।
