बलरामपुर पुलिस ने पीस कमेटी बैठक आयोजित की, शांति और सौहार्दपूर्ण त्योहार मनाने की अपील
बलरामपुर। आगामी त्यौहारों के मद्देनज़र जनपद में शांति, सौहार्द और सुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस कार्यालय में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सम्भ्रान्त नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं धर्मगुरुओं ने सहभागिता दर्ज कराई।
पुलिस अधिकारियों ने सभी से अपील की कि त्योहारों के दौरान आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द की परंपरा को कायम रखते हुए प्रशासन का सहयोग करें। साथ ही, किसी भी अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान न देने तथा तुरंत पुलिस को सूचना देने का आग्रह किया गया।
बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने भी प्रशासन को आश्वस्त किया कि वे समाज में शांति और आपसी सहयोग का संदेश फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
