फोर्ट रेंज आईजी की समीक्षा बैठक: 259 फरार आरोपियों के मामलों पर सख्त निर्देश

0
@4sept fugitivwe

फोर्ट रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग की अध्यक्षता में 02 सितम्बर 2025 को फरार आरोपियों के मामलों की रेंज स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक कार्यालय के सभागार में लगभग तीन घंटे चली, जिसमें कुल 259 प्रकरणों पर विस्तार से चर्चा की गई।

आईजी श्री गर्ग ने विशेष रूप से उन मामलों पर गंभीर चिंता जताई, जिनमें माननीय न्यायालय ने अग्रिम जमानत याचिकाएँ खारिज कर दीं, फिर भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि ऐसे मामलों में तुरंत ठोस कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और लापरवाही पाए जाने पर संबंधित पुलिस अधिकारियों को जवाबदेह ठहराया जाएगा।

बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि झूठी शिकायतों और निर्दोष व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज मामलों में अभियोजन अधिकारी न्यायालय में रिपोर्ट प्रस्तुत करें, ताकि ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति रोकी जा सके और न्यायिक प्रक्रिया को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।

इस महत्वपूर्ण बैठक में संयुक्त संचालक अभियोजन दुर्ग श्री एस. एस. ध्रुव, उप संचालक अभियोजन दुर्ग श्रीमती अनुरेखा सिंह, सहायक जिला अभियोजन अधिकारी बलौद श्री प्रमोद घृतलहरे, उप संचालक अभियोजन बेमेतरा श्री आशीष कुमार सिन्हा, सहायक जिला अभियोजन अधिकारी बेमेतरा श्री विनय अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्रीमती पद्मश्री तंवर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्रीमती ज्योति सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलौद श्रीमती मोनिका ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती शिल्पा साहू, निरीक्षक श्री राजकुमार प्रधान तथा पुलिस पीआरओ श्री प्रशांत कुमार शुक्ला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों