दुर्ग पुलिस की बड़ी कामयाबी: 303 गुम मोबाइल बरामद, कीमत 70 लाख रुपये

0
@durg 4sept

दुर्ग ज़िले में लगातार दर्ज हो रही मोबाइल गुम होने की शिकायतों के मद्देनज़र पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एंटी क्राइम और साइबर यूनिट (ACCU) तथा एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम ने कड़ी मेहनत और लगातार अभियान चलाकर 2024-25 में प्राप्त गुम मोबाइल की शिकायतों के आधार पर कुल 303 मोबाइल फोन विभिन्न कंपनियों के बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 70 लाख रुपये है।

जानकारी के अनुसार, गुम मोबाइलों का डेटा सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (CEIR) पोर्टल से प्राप्त किया गया, जिसके आधार पर टीम ने दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा और रायपुर क्षेत्रों में अभियान चलाया। बरामद मोबाइल अब उनके असली मालिकों को औपचारिक रूप से लौटाए जा रहे हैं।

पुलिस ने अपील की है कि जिन मोबाइल मालिकों ने शिकायत दर्ज कराई थी, वे अपना मोबाइल फोन एंटी क्राइम और साइबर यूनिट कार्यालय, सेक्टर-3, भिलाई से प्राप्त कर सकते हैं।

इस कार्रवाई में विशेष टीम के जवानों — आरक्षक मोहम्मद फारूक खान (थाना धमधा), आरक्षक वसीम खान (चौकी जेवरा सिरसा), आरक्षक नारायण ठाकुर (थाना नेवई), आरक्षक जीत यादव (थाना जामगांव), आरक्षक विश्वजीत सिंह (भिलाई भाठा) और आरक्षक भगवत प्रसाद (थाना कैंप) का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों