कांकेर नरहरपुर: महिला से मारपीट-छेड़खानी मामले में 10 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक रिमांड पर
कांकेर जिले के नरहरपुर थाना क्षेत्र में महिला के साथ मारपीट, गाली-गलौज, छेड़खानी व जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
प्रार्थिया ने थाना नरहरपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 01 सितंबर 2025 की रात वह अपने मित्र के साथ डीजे डांस कार्यक्रम देखकर गांव सिहरिनाला लौट रही थी। इसी दौरान गांव के कुछ युवकों ने रास्ते में रोककर गाली-गलौज की, अश्लील हरकतें की और जान से मारने की धमकी देते हुए छेड़खानी की।
मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना नरहरपुर पुलिस ने अपराध क्रमांक 93/2025 भारतीय न्याय संहिता की धारा 74, 75(2), 75(3), 296, 115(2), 351(3), 191(2) के तहत अपराध दर्ज किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री एआई.के. अलेसेला के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश सिन्हा व उप पुलिस अधीक्षक श्री अविनाश ठाकुर के मार्गदर्शन में टीम गठित कर तत्परता से कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार आरोपी इस प्रकार हैं –
- शिवशंकर नेताम (25 वर्ष)
- विवेक सोरी (20 वर्ष)
- राकेश मंडावी (38 वर्ष)
- मनीष सोरी (23 वर्ष)
- सोहराब शोरी (30 वर्ष)
- विजय नेताम (25 वर्ष)
- अरविंद कुंजाम (27 वर्ष)
- प्रिंस उर्फ पवन सोरी (45 वर्ष)
- दिनेश कोडोपी (38 वर्ष)
- जगेेश नेताम (35 वर्ष)
सभी आरोपी निवासी ग्राम सिहरिनाला, थाना नरहरपुर हैं। पूछताछ के बाद विधिवत गिरफ्तार कर 05 सितंबर 2025 को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से सभी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
