कांकेर पुलिस ने रहस्यमयी हत्या का किया खुलासा, बेटे ने ही मां की हत्या कर दी आत्महत्या की साजिश

0
6 sept murder

कांकेर। कांकेर पुलिस ने रहस्यमयी हत्या के एक मामले की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला ग्राम मर्दापोटी का है, जहां नवाखाई के दिन छोटे बेटे ने अपनी ही मां की हत्या कर इसे आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया था।

1 सितम्बर 2025 को ग्राम मर्दापोटी निवासी ने थाना कांकेर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी बुआ श्रीमती द्रोपती सलाम अपने घर में मृत पड़ी हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि मौत सामान्य नहीं बल्कि हत्या के कारण हुई है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर गठित विशेष टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की। जांच में मृतका का छोटा बेटा अनु सलाम संदिग्ध पाया गया।

सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसने पहले लकड़ी से सिर पर वार किया, फिर साड़ी से गला घोंटकर मां की हत्या कर दी। बाद में शव को फंदे से लटकाकर उसने इसे आत्महत्या दिखाने की कोशिश की।

पुलिस ने आरोपी अनु सलाम को गिरफ्तार कर 5 सितम्बर 2025 को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों