सुकमा मुठभेड़: 5 लाख की इनामी महिला नक्सली ढेर, 9 मामलों में थी वांछित

0
b786a2ef-8cbc-408a-be84-b5e97dd68620.jpg

सुकमा जिले के थाना गदिरास क्षेत्र के जंगल-पहाड़ी इलाके में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस कार्रवाई में 5 लाख रुपये की इनामी महिला नक्सली मारी गई।

पुलिस ने बताया कि मारी गई महिला नक्सली पर 9 आपराधिक मामलों में आरोप थे और लंबे समय से उसकी तलाश की जा रही थी।

मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से सुरक्षा बलों ने हथियार और विस्फोटक सामग्री भी बरामद की है।

इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय नक्सलियों को बड़ा झटका लगा है और सुरक्षाबल लगातार इलाके में सर्चिंग अभियान चला रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों