ऑपरेशन मुस्कान: जशपुर पुलिस ने दो नाबालिक बच्चियों को ढूंढा, लौटाई परिजनों की खुशियां

0
20 sept 2.2

जशपुर पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत दो नाबालिक बच्चियों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया। एक बच्ची को आरोपी द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाया गया था, जबकि दूसरी बच्ची घरवालों से नाराज होकर बिना बताए चली गई थी। दोनों ही मामलों में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए बच्चियों को सुरक्षित घर पहुंचाया।

पहला मामला: सिटी कोतवाली जशपुर

19 अगस्त को एक 17 वर्षीय किशोरी घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने हर जगह तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। संदेह के आधार पर प्रार्थी ने थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने गुम इंसान का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
पता साजी के दौरान पुलिस ने किशोरी को एक गांव से बरामद किया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नवीन भगत (उम्र 19 वर्ष) ने शादी का झांसा देकर उसे अपने साथ ले गया और इस दौरान दुष्कर्म भी किया। पीड़िता के बयान के बाद आरोपी पर बीएनएस की धाराएं 137(2), 87, 64(1) सहित पॉक्सो एक्ट की धारा 4 व 6 के तहत अपराध दर्ज किया गया।
जशपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

दूसरा मामला: चौकी सोनक्यारी

11 सितंबर को सोनक्यारी क्षेत्र की 16 वर्षीय किशोरी घर से बिना बताए चली गई थी। 18 सितंबर को परिजनों ने चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत गुम इंसान का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
तकनीकी टीम व मुखबिरों की मदद से पता चला कि किशोरी कुनकुरी क्षेत्र के एक रिश्तेदार के घर पर है। पुलिस टीम ने वहां जाकर बच्ची को सकुशल बरामद किया। पूछताछ में उसने बताया कि वह घरवालों से नाराज होकर खुद ही चली गई थी और उसके साथ कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।

पुलिस की भूमिका

इन दोनों मामलों में पुलिस की सतर्कता और तत्परता ने दो परिवारों के चेहरों पर मुस्कान लौटा दी। जशपुर पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम बच्चों की तलाश प्राथमिकता पर की जा रही है और आगे भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों