सिविल लाइन थाना पुलिस की कार्रवाई : स्टंट और बिना नंबर प्लेट वाले चालकों पर सख्ती

0
20 sept 5

धमतरी, सितम्बर 2025।
सिविल लाइन थाना पुलिस ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने स्टंट करने वाले और बिना नंबर प्लेट के वाहन चला रहे चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 05 बाइक ज़ब्त की।

पुलिस ने इनमें से 02 बाइकों पर अपराध दर्ज किया है, जबकि 03 बाइकों को बीएनएसएस की धारा 106 के तहत जब्त किया गया है। यह कार्रवाई शहर में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऐसे लापरवाह वाहन चालकों पर सख्ती आगे भी जारी रहेगी। स्टंट, तेज रफ्तार और बिना रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट के वाहन चलाने वालों पर किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

सिविल लाइन पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाए रखने में सहयोग दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों