मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4 जुआरी गिरफ्तार, अवैध सट्टा और जुआ पर अंकुश
मुंगेली। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ ‘ऑपरेशन बाज़’ लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पथरिया थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ने में सफलता हासिल की।
घटना 28 सितम्बर 2025 की है, जब ग्राम परसदा मुक्तिधाम में टीम ने दबिश देकर जुआ खेल रहे आरोपियों को गिरफ्तार किया। मौके से पुलिस ने ₹4,300 नगद, 52 पत्ते, बोरी-फट्टी और 3 मोटरसाइकिलें जप्त कीं।
गिरफ्तार सभी आरोपियों को पुलिस ने शांति भंग और जुआ एक्ट की धाराओं के तहत जेल भेज दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में संतोष की लहर देखी गई है।
मुंगेली पुलिस का कहना है कि अवैध जुआ, सट्टा और नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी भी तरह की गैरकानूनी गतिविधि में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह अभियान न केवल कानून व्यवस्था को सुदृढ़ कर रहा है बल्कि समाज में जागरूकता और विश्वास भी बढ़ा रहा है।
