मुंगेली पुलिस की पहल संध्या: जागरूकता और संस्कृति का संगम

0
29 sept 1.1

मुंगेली। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में जिले में “पहल अभियान : सुरक्षा से बदलाव की शुरुआत” के तहत चल रहा ‘पहल संध्या’ कार्यक्रम लोगों के बीच नई सोच और सकारात्मक संदेश पहुंचा रहा है।

नवरात्रि पर्व के मौके पर इस विशेष पहल की शुरुआत सितम्बर 2025 से अजाक थाना परिसर, अग्र मैदान मुंगेली में की गई। कार्यक्रम में पुलिस पहल टीम ने आमजन और विद्यार्थियों को एक मंच पर जोड़कर सुरक्षा और जागरूकता का संदेश दिया।

इस दौरान लोगों को साइबर फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, महिला एवं बच्चों से जुड़े अपराध, पॉक्सो एक्ट, यातायात नियम और सड़कों पर खुले छोड़े गए मवेशियों से होने वाले खतरे जैसे विषयों पर जानकारी दी गई। साथ ही महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर और साइबर सुरक्षा के लिए 1930 नंबर की विशेष जानकारी भी साझा की गई।

कार्यक्रम को और प्रभावशाली बनाने के लिए पुलिसकर्मियों और पुलिस परिवार ने जागरूकता गीत प्रस्तुत किए। माता जस गीतों की मनमोहक प्रस्तुति ने माहौल को सांस्कृतिक रंगों से भर दिया, जिससे लोग जुड़ाव भी महसूस कर सके।

‘पहल संध्या’ ने आम जनता खासकर युवाओं और छात्रों को सुरक्षा और संस्कृति दोनों से जोड़ने का प्रयास किया है। मुंगेली पुलिस की यह पहल समाज में नई सोच जगाने के साथ-साथ जागरूकता की मजबूत नींव रख रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों