गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हीरा तस्करी में 4 गिरफ्तार

0
29 sept 5

गरियाबंद। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के तहत जिले के समस्त थाना प्रभारियों ने अवैध हीरा, गांजा, वन्य जीव और अन्य अवैध मामलों पर सख्त कार्रवाई की। इसी क्रम में थाना गरियाबंद को 28 सितम्बर 2025 को मुखबीर से सूचना मिली कि जिला अस्पताल के सामने रोड पर एक व्यक्ति अवैध हीरा रखने और बेचने की फिराक में खड़ा है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर रेड अभियान चलाया। घटना स्थल पर जैन कुमार नेताम (45 वर्ष, ग्राम छिंदौला) को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 06 नग अवैध हीरा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि अवैध हीरे को रघुराम ध्रुव (कोसमबुड़ा) ने उसे बेचने के लिए दिया था और उसे सूरज सोनी (30 वर्ष) और विशाल सोनी (25 वर्ष), दोनों जेल कॉलोनी, बठेना, धमतरी को बेचने के लिए भेजा था।

पुलिस ने घटनास्थल पर ही सूरज सोनी और विशाल सोनी को गिरफ्तार किया। विवेचना के दौरान रघुराम ध्रुव को भी समक्ष गवाह के रूप में पकड़ा गया। तीनों आरोपियों के कब्जे से 06 नग अवैध हीरा, एक NOTHING कंपनी का मोबाइल और एक रियलमी कंपनी का मोबाइल बरामद किया गया।

इस प्रकार प्रकरण में इण्ड टू इण्ड कार्रवाई करते हुए आरोपियों के विरुद्ध धारा 303(2), 3(5) BNS 21(4) खान एवं खनिज (विकास का विनियमन) अधिनियम 1957 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. जैन कुमार नेताम, पिता स्व. बंशीलाल नेताम, उम्र 45 वर्ष, ग्राम छिंदौला, थाना व जिला गरियाबंद
  2. सूरज सोनी, पिता संतोष सोनी, उम्र 30 वर्ष, जेल कॉलोनी, बठेना, थाना सिटी कोतवाली धमतरी
  3. विशाल सोनी, पिता संतोष सोनी, उम्र 25 वर्ष, जेल कॉलोनी, बठेना, थाना सिटी कोतवाली धमतरी
  4. रघुराम ध्रुव, पिता स्व. रामजी ध्रुव, साकिन कोसमबुड़ा, थाना व जिला गरियाबंद

जप्त सामग्री:

  • 06 नग अवैध हीरा
  • 01 NOTHING कंपनी का मोबाइल
  • 01 रियलमी कंपनी का मोबाइल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों