बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने आयोजित की पहली ओपन शतरंज प्रतियोगिता
बलौदाबाजार। जिला पुलिस बलौदाबाजार-भाटापारा द्वारा यातायात जागरूकता, साइबर जागरूकता और नशा मुक्ति अभियान के तहत पहली बार ओपन शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को जागरूक करने के साथ-साथ खेल भावना को बढ़ावा देना है।
जिले में पहली बार आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल 200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। अलग-अलग आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने शतरंज की बिसात पर अपनी रणनीति और कौशल का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में जीत और हार का रोमांच साफ नजर आया। बच्चे, युवा और वयस्क – सभी वर्गों के खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ भाग लिया।
पुलिस विभाग का मानना है कि ऐसे आयोजन न केवल जागरूकता फैलाते हैं, बल्कि समाज को नशा और अपराध से दूर कर सकारात्मक दिशा की ओर प्रेरित करते हैं।

प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। पुलिस विभाग ने सभी प्रतिभागियों और उनके परिवारों को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन भविष्य में भी जारी रहेंगे।
