बिलासपुर पुलिस में सेवानिवृत्ति समारोह में एसएसपी राजनेश सिंह ने किया अधिकारियों का सम्मान
बिलासपुर पुलिस द्वारा आयोजित सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजनेश सिंह (भा.पु.से.) ने उप निरीक्षक एवं आरक्षकों को उनके लंबे सेवाकाल पूर्ण होने पर सम्मानित किया।

समारोह के दौरान एसएसपी श्री सिंह ने सेवानिवृत्त अधिकारियों को शॉल, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके कर्तव्यनिष्ठ सेवा, अनुशासन और ईमानदारी की सराहना की।

उन्होंने कहा कि इन अधिकारियों का अनुभव और समर्पण पुलिस विभाग के लिए अमूल्य संपत्ति है, जो आने वाली पीढ़ी के जवानों को प्रेरित करेगा।
कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगणों ने भी सेवानिवृत्त अधिकारियों के स्वस्थ, खुशहाल और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
