चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 07 जुआरी गिरफ्तार, ₹56,450 नकद और 52 ताश की गड्डियाँ जब्त

0
11 nov 3

चांपा पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए 07 आरोपियों को रंगेहाथ पकड़ा है। यह कार्रवाई कैलाश नगर, चांपा स्थित एक स्थान पर की गई, जहाँ आरोपी ताश की गड्डियों से जुआ खेल रहे थे।

पुलिस टीम ने मौके से ₹56,450 नकद राशि और 52 ताश की गड्डियाँ बरामद की हैं। सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार आरोपी:
1️⃣ दिनेश राठौर — कैलाश नगर, चांपा
2️⃣ सूरज ठाकुर — कैलाश नगर, चांपा
3️⃣ बिंदेश्वर गोपाल — बरपाली चौक, चांपा
4️⃣ विक्रम सिंह राजपूत — कचरा गोदाम, चांपा
5️⃣ संदीप उर्फ संजू यादव — बिजली ऑफिस के पास, चांपा
6️⃣ रवि यादव — बरपाली यादव मोहल्ला, चांपा
7️⃣ निखिल कर्ष — जवाहरपारा, चांपा

इस कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडे (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप तथा एसडीओपी श्री यदुमणि सिदार के निर्देशन में कार्यवाही की गई।

टीम नेतृत्व:
थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक उमेंद्र मिश्रा, प्रधान आरक्षक दादुरैया ठाकुर, सहायक उपनिरीक्षक अरुण सिंह, आरक्षक आकाश कलोसिया, शंकर राजपूत, विरेश सिंह, संजय केवट, सचिन एक्का, कैलाश यादव, जय उरांव, भूपेंद्र गोस्वामी और रूप नारायण की संयुक्त टीम शामिल रही।

पुलिस अधीक्षक ने इस कार्रवाई के लिए पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि —

“अवैध जुआ, सट्टा और अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध जिलेभर में सघन अभियान जारी रहेगा। कानून तोड़ने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों