कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने एसपी भोजराम पटेल के निर्देश – मुंगेली पुलिस बनी प्रदेश की नंबर-1

0
8 nov 5.1

जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण हेतु पुलिस अधीक्षक मुंगेली श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) की अध्यक्षता में आज पुलिस नियंत्रण कक्ष में एक महत्वपूर्ण क्राइम मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

बैठक में पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न बिंदुओं पर सख्त निर्देश जारी किए —

🔹 शीघ्र निस्तारण:
सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए कि महिलाओं, नाबालिगों एवं लापता व्यक्तियों से संबंधित लंबित अपराधों एवं शिकायतों का शीघ्र निपटारा करें। प्रत्येक थाना में लंबित प्रकरणों का निस्तारण 15 दिनों के भीतर सुनिश्चित किया जाए।

🔹 साइबर सुरक्षा:
साइबर फ्रॉड से जुड़ी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जाए। किसी भी साइबर अपराध में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

🔹 ‘ऑपरेशन बोज’ के तहत कार्रवाई:
जिले में अवैध शराब, जुआ-सट्टा, गांजा, मादक पदार्थों एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर निरंतर और कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

🔹 स्मार्ट पुलिसिंग – मज़बूत बीट सिस्टम:
अब हर 44 ग्राम पंचायतों पर एक बीट आरक्षक नियुक्त किया गया है जो आम जनता से नियमित संपर्क में रहकर असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखेगा।

🔹 ‘ऑपरेशन स्माइल’:
लापता नाबालिग बच्चों की शीघ्र बरामदगी और उन्हें सुरक्षित परिवार तक पहुँचाना मुंगेली पुलिस की शीर्ष प्राथमिकता है।

🔹 उत्कृष्ट उपलब्धि:
मुंगेली पुलिस ने नए आपराधिक कानून के तहत उत्कृष्ट कार्य करते हुए 60 दिनों में 77.58% तथा 90 दिनों में 82.14% प्रकरणों का निस्तारण कर छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। 🎉

बैठक के अंत में पुलिस अधीक्षक ने कहा —

“जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। मुंगेली पुलिस सदैव ईमानदारी और निष्ठा के साथ आपकी सेवा और सुरक्षा के लिए तत्पर है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों