धमतरी पुलिस की बड़ी कामयाबी: बरड़िया ज्वेलर्स फायरिंग का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

0

धमतरी पुलिस ने बरड़िया ज्वेलर्स फायरिंग मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए घटना के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना के बाद से फरार था और मामले में उसकी तलाश की जा रही थी। पुलिस की सतत निगरानी और तकनीकी सर्विलांस के आधार पर आरोपी का लोकेशन मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में मिलने पर टीम ने उसे धरदबोचा।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना के बाद से ही आरोपी अलग-अलग राज्यों में ठिकाना बदलकर पुलिस की पकड़ से बचने की कोशिश कर रहा था। हालांकि धमतरी पुलिस की लगातार जुटी टीम ने उसे ट्रैक कर गिरफ्तार करने में सफलता पाई। कार्रवाई के दौरान आरोपी के पास से वह पिस्टल जब्त की गई, जिसका उपयोग ज्वेलरी दुकान में फायरिंग के समय किया गया था।

इसके अलावा आरोपी के मोबाइल फोन को भी बरामद किया गया है, जिससे घटना से जुड़े कई अहम सुराग मिलने की संभावना है। पुलिस अब उसके अन्य साथियों और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है, ताकि मामले की पूरी साजिश का खुलासा हो सके।

धमतरी पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर में हुई इस गंभीर वारदात के बाद व्यापारियों और आम लोगों में भय का माहौल पैदा हो गया था। ऐसे में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस की बड़ी उपलब्धि है और इससे शहर में शांति व सुरक्षा का भरोसा और मजबूत होगा। पुलिस ने कहा कि अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और हर पहलू पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों