बलौदाबाज़ार ज्वेलरी चोरी का मुख्य आरोपी जय वर्मा गिरफ्तार, ₹1.44 लाख के जेवरात बरामद

0
30 nov 1

बलौदाबाज़ार पुलिस ने किंग गोल्ड एंड सिल्वर ज्वेलर्स में हुई चोरी की वारदात के मुख्य फरार आरोपी जय वर्मा को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर दुकान का ताला तोड़ा, शटर उठाया और कीमती जेवरात व नकदी की चोरी की थी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी।

जांच में सामने आया कि दुकान से करीब ₹3,50,000 कीमती माल चोरी किया गया था, जिसमें सोने के आभूषण और नकदी शामिल थे। पुलिस टीम ने फरार आरोपी जय वर्मा को पकड़कर उससे ₹44,000 मूल्य के चांदी के जेवरात बरामद किए हैं।

इससे पहले पुलिस ने एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब ₹1,00,000 मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए थे। लगातार की गई कार्रवाई में अब तक कुल दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

पुलिस ने बताया कि अब तक की गई कार्यवाही में कुल ₹1,44,000 मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात की सफलतापूर्वक बरामदगी की जा चुकी है। पुलिस टीम अन्य सहयोगियों की भी तलाश कर रही है, ताकि पूरी चोरी गैंग पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जा सके।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान जय वर्मा (18 वर्ष), निवासी भैंसापसरा, थाना कोतवाली, बलौदाबाज़ार के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों