रायपुर में ऑपरेशन ‘निश्चय’: 9 तस्कर गिरफ्तार, 80 लाख की हेरोइन व 1.13 करोड़ की संपत्ति जब्त

0

रायपुर पुलिस ने नशा तस्करी पर निर्णायक प्रहार करते हुए ऑपरेशन ‘निश्चय’ के तहत एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। विभिन्न थानों की संयुक्त टीमों ने शहर और आसपास सक्रिय interstate नेटवर्क पर एक साथ दबिश डालकर 9 सप्लायरों को गिरफ्तार किया। इन सभी के पास से लगभग 400 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 80 लाख रुपये बताई जाती है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों का नेटवर्क राज्यों के बीच फैला हुआ था और ये लंबे समय से रायपुर में नशे की सप्लाई कर रहे थे। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तस्करों द्वारा प्रयोग किए जा रहे वाहन, मोबाइल फोन और अन्य सामग्री भी जब्त की। जब्त सम्पत्ति का कुल मूल्य लगभग 1.13 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

जांच में सामने आया कि तस्कर नियमित रूप से शहर में नए उपभोक्ताओं को जोड़ने के प्रयास में थे और अलग-अलग इलाकों में सप्लाई रूट बनाए हुए थे। पुलिस की लगातार निगरानी और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर टीमों ने इन सभी की गतिविधियों पर कड़ी नज़र रखी और फिर योजनाबद्ध तरीके से इन्हें दबोचा।

रायपुर पुलिस का कहना है कि शहर में नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। पुलिस अधिकारियों ने साफ संकेत दिया है कि नशे का धंधा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी स्तर पर इन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों