अनंतपुर पुलिस का जागरूकता अभियान: बड़े घोर्सोडा बाजार में साइबर ठगी व ट्रैफिक नियमों पर सलाह

0
8 dec 10

कोंडागांव जिले के अनंतपुर थाना पुलिस ने ग्रामीणों को साइबर अपराध, महिला एवं बाल सुरक्षा तथा ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए बड़े घोर्सोडा के साप्ताहिक बाजार में विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया। यह कार्यक्रम 07 दिसंबर 2025 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कौशलेंद्र देव पटेल (RPS) के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री रूपेश कुमार (RPS) के पर्यवेक्षण में आयोजित किया गया।

थाना प्रभारी अनंतपुर एवं पुलिस टीम ने ग्रामीणों को बताया कि साइबर ठग लगातार नए-नए तरीकों से लोगों की मेहनत की कमाई हड़पने का प्रयास कर रहे हैं—चाहे वह फेक कॉल हों, लिंक आधारित ठगी हो या डिजिटल पेमेंट फ्रॉड। ठग किसी भी उम्र के लोगों को अपना निशाना बनाते हैं, इसलिए सजग रहना बेहद जरूरी है।

अभियान के दौरान महिलाओं और बच्चों से जुड़े अपराधों, POCSO एक्ट, तथा सुरक्षा उपायों की जानकारी भी दी गई। ट्रैफिक सुरक्षा के तहत ग्रामीणों को नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने देने, मोटरसाइकिल चलाते समय हेलमेट पहनने, शराब पीकर वाहन न चलाने, तीन सवारी न बैठाने, मालवाहक वाहनों में सवारी न करने, नियंत्रित गति से चलने और वाहन के आवश्यक दस्तावेज साथ रखने की सलाह दी गई।

इसके साथ ही नशा मुक्त भारत अभियान के तहत ग्रामीणों को शराब, तंबाकू, बीड़ी-सिगरेट और अन्य नशे से दूरी बनाने का संदेश दिया गया। अनंतपुर पुलिस ने बताया कि इस तरह के जागरूकता अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों