कांकेर में महिला से छेड़छाड़ का मामला, आरोपी भोजराज साहू गिरफ्तार

0

कांकेर। महिला की गरिमा भंग करने और उसके साथ मारपीट करने के मामले में कांकेर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने मंदिर दर्शन के दौरान महिला से छेड़छाड़ कर हमला किया था, जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 13.12.2025 की शाम लगभग 6:30 बजे पीड़िता गांव के मंदिर में पूजा करने गई थी। इसी दौरान गांव का ही निवासी भोजराज साहू वहां पहुंचा और महिला के साथ अश्लील हरकत करते हुए उसकी लज्जा भंग करने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने महिला के साथ मारपीट भी की।

पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना कांकेर में अपराध क्रमांक 422/2025 दर्ज किया गया। मामले में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74, 351(3), 126(2) एवं 115(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी भोजराज साहू पिता स्व. प्यारे लाल साहू, उम्र 44 वर्ष, निवासी ग्राम पटौद, थाना व जिला कांकेर को 14.12.2025 को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को विधिवत न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

कांकेर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं के विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों