धमतरी में फर्जी आयकर रेड गिरोह का खुलासा, मास्टरमाइंड महिला आरोपी गिरफ्तार

0

धमतरी।
अंतरराज्यीय फर्जी आयकर रेड गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सिटी कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस संगठित गिरोह की साजिश की मास्टरमाइंड महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जो वारदात के लिए अंदरूनी जानकारी उपलब्ध कराती थी।

फर्जी आयकर अधिकारी बनकर की थी छापेमारी

प्रकरण में पीड़ित डॉ. दिलीप राठौर द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार कुछ अज्ञात लोग स्वयं को आयकर विभाग का अधिकारी बताकर उनके निवास में घुसे थे। आरोपियों ने तलाशी वारंट होने का दावा करते हुए घर के कमरों, अलमारियों और लॉकरों की सघन तलाशी ली। जब उन्हें कोई नकदी नहीं मिली तो आरोपी दो कारों में बैठकर फरार हो गए।

अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश

मामले की गंभीरता को देखते हुए धमतरी पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर नागपुर, दुर्ग, भिलाई, रायपुर और बालोद-दल्लीराजहरा में दबिश देकर कुल 12 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पूछताछ में आरोपियों ने फर्जी रेड कर लूट की साजिश स्वीकार की।

जब्त सामग्री

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से—

  • 04 चार पहिया वाहन
  • 14 मोबाइल फोन
  • काले धन की ढुलाई के लिए उपयोग किए जाने वाले 05 जूट के खाली बोरे
    जब्त किए हैं।

महिला आरोपी निकली साजिश की कड़ी

जांच के दौरान यह सामने आया कि पीड़ित के घर में कार्यरत महिला कर्मचारी ने ही गिरोह को घर की अंदरूनी जानकारी दी थी। आरोपी महिला ने घर का नक्शा तैयार कर गिरोह को सौंपा, कई बार आरोपियों को बुलाकर जानकारी का मिलान कराया और फर्जी रेड के बदले लालच में शामिल हुई।

महिला आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने महिला आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई जारी है।

पुलिस का सख्त संदेश

धमतरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फर्जी अधिकारी बनकर लोगों को ठगने वाले गिरोहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों