एम्बुलेंस से करोड़ों की गांजा तस्करी पकड़ी गई! महासमुंद पुलिस ने उड़ाए होश
महासमुंद जिले में अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक एम्बुलेंस से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। कोमाखान थाना पुलिस ने संदिग्ध एम्बुलेंस को रोककर तलाशी ली, जिसमें बड़ी खेप छिपाकर ले जाई जा रही थी।

जांच के दौरान पुलिस को कुल 520 किलोग्राम गांजा मिला, जिसकी बाजार कीमत लगभग 2 करोड़ 60 लाख रुपये आंकी गई है। इस कार्रवाई में महाराष्ट्र के तीन तस्करों को मौके से गिरफ्तार किया गया, जो गांजा की इस खेप को दूसरे राज्य तक पहुंचाने की फिराक में थे।
पुलिस ने गांजा के साथ-साथ तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एम्बुलेंस को भी जब्त कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि तस्कर एम्बुलेंस का इस्तेमाल इसलिए कर रहे थे ताकि चेक पोस्ट और पुलिस की नजरों से बचा जा सके।
महासमुंद पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह नेटवर्क अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय था और इस मामले में आगे और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं। पुलिस अब तस्करी के पूरे रूट और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।
