गरियाबंद में अवैध धान कारोबार पर पुलिस का प्रहार, 1.03 करोड़ का धान जब्त

0

गरियाबंद जिले में अवैध रूप से धान के परिवहन और बिक्री के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये मूल्य का धान जब्त किया है। बीते दो महीनों के दौरान चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस ने दीगर राज्यों से लाए जा रहे अवैध धान के नेटवर्क पर लगातार शिकंजा कसा।

इस अभियान के तहत कुल 3308 क्विंटल धान पकड़ा गया, जिसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 3 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। पुलिस ने कई अलग-अलग मामलों में यह कार्रवाई की, जहां बिना वैध दस्तावेजों के धान का परिवहन और व्यापार किया जा रहा था।

जिला पुलिस द्वारा सीमावर्ती इलाकों और प्रमुख मार्गों पर सघन जांच अभियान चलाया गया, जिससे अवैध धान ले जाने वाले वाहनों की पहचान कर उन्हें रोका गया। पूछताछ के दौरान आवश्यक कागजात प्रस्तुत न कर पाने पर धान को जब्त कर संबंधित विभागों को सौंपा गया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि समर्थन मूल्य पर खरीदी केवल पंजीकृत किसानों से ही की जाती है, ऐसे में बाहर से लाकर धान बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। आने वाले दिनों में भी अवैध धान कारोबार पर इसी तरह अभियान चलाया जाता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों