कराहीबाजार पुलिस की फुर्ती: पसिद गांव से चोरी गई बाइक 2 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार

0

पसिद गांव से चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले में कराहीबाजार पुलिस चौकी ने तेज कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने महज दो घंटे के भीतर आरोपी को पकड़कर चोरी की गई बाइक भी बरामद कर ली।

शिकायत मिलते ही कराहीबाजार चौकी की टीम सक्रिय हो गई और इलाके में संदिग्धों की तलाश शुरू की। लगातार दबिश के बाद पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा, जिसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई।

पुलिस के अनुसार बरामद की गई बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर CG22 9227 है, जिसे आरोपी ने पसिद गांव से चोरी किया था। आरोपी की पहचान सोन सिंह उर्फ मोनू ध्रुव, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम बिटकुली, चौकी कराहीबाजार के रूप में हुई है।

पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात को स्वीकार किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

कराहीबाजार पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर भरोसा मजबूत हुआ है और आम लोगों में सुरक्षा की भावना और भी बढ़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों