‘संवाद’ चलित थाना अभियान से राजनांदगांव पुलिस गांव-गांव पहुँची, जनता से सीधा संवाद

0
16 j 1

राजनांदगांव पुलिस द्वारा “संवाद” चलित थाना अभियान के तहत जिले के विभिन्न थानों द्वारा रोस्टर अनुसार गांवों में चलित थाना लगाया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस और आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना और स्थानीय समस्याओं का त्वरित समाधान करना है।

चलित थाना के माध्यम से पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उन्हें कानून, सुरक्षा और पुलिस कार्यप्रणाली से संबंधित आवश्यक जानकारी दी। इस दौरान आपसी विश्वास और सहयोग को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को साइबर अपराध, नशा मुक्ति, महिला एवं बाल सुरक्षा, यातायात नियमों, अवैध गतिविधियों की सूचना जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया। साथ ही किसी भी प्रकार की समस्या या अपराध की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई।

राजनांदगांव पुलिस का यह प्रयास जन-पुलिस सहभागिता को बढ़ावा देने और गांवों में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। ग्रामीणों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित करने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों