दुर्ग पुलिस का तड़के बड़ा अभियान, अवैध हथियार-नशे के सामान की सघन तलाशी

0

दुर्ग पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से विशेष अभियान कार्यवाही को अंजाम दिया गया। इस दौरान अवैध हथियार, नशे से संबंधित सामग्री एवं बाहरी संदिग्ध व्यक्तियों की सघन तलाशी ली गई।

अभियान के तहत थाना पुरानी भिलाई क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली बस्तियों एवं पटरी किनारे निवास करने वाले रहवासियों की गहन चेकिंग की गई। इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखते हुए प्रत्येक व्यक्ति से पूछताछ भी की।

यह विशेष कार्यवाही राजपत्रित अधिकारी के नेतृत्व में की गई, जिसमें लगभग 50 अधिकारी एवं जवान शामिल रहे। टीम द्वारा एक-एक मकान की जांच करते हुए 100 से अधिक घरों की तलाशी ली गई, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।

पुलिस द्वारा यह चेकिंग सुबह 5 बजे से शुरू की गई, जिससे असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया। अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना रहा।

दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण प्रदान किया जा सके और अपराधों पर पूर्ण अंकुश लगाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों