मेले के बहाने मूक-बधिर युवती से दुष्कर्म, शराब पिलाकर बनाया शिकार; दो आरोपी गिरफ्तार

0
16 j 12

राजनांदगांव जिले में मूक-बधिर युवती के साथ दुष्कर्म के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी कंशी राम जांगड़े सहित एक अन्य सहयोगी आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है, जहां से दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार आरोपी कंशी राम जांगड़े ने पीड़िता को शराब पिलाकर मेले में घूमाने के बहाने अपने साथ ले गया। इस दौरान आरोपी रितेश लोधी ने भी घटना में सहयोग किया। आरोप है कि दोनों ने पीड़िता की शारीरिक और मानसिक असमर्थता का फायदा उठाते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया।

घटना की जानकारी तब सामने आई जब पीड़िता को शाम तक घर नहीं लाया गया। खोजबीन के बाद वह घर के बाहर अचेत अवस्था में पाई गई। अगले दिन इशारों के माध्यम से पीड़िता ने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस ने संवेदनशीलता दिखाते हुए पीड़िता का बयान आस्था मुखबधिर विद्यालय, राजनांदगांव में दर्ज किया। जांच में सामने आया कि आरोपी जानते थे कि पीड़िता मूक-बधिर है, इसके बावजूद उन्होंने उसकी स्थिति का लाभ उठाकर अपराध को अंजाम दिया।

मामले में अपराध क्रमांक 23/2026 के तहत आरोपियों के विरुद्ध धारा 64(2)(A), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर साक्ष्य संकलन के बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया। न्यायालय में पेश किए जाने पर दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिला एवं दिव्यांगों के विरुद्ध अपराधों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

🧾 गिरफ्तार आरोपी

🔹 कंशी राम जांगड़े
पिता – सूरज जांगड़े | उम्र – 26 वर्ष
निवासी – ग्राम धर्मुटोला, थाना गैदाटोला, जिला राजनांदगांव

🔹 रितेश लोधी
पिता – बीरेंद्र लोधी | उम्र – 27 वर्ष
निवासी – ग्राम रखाकथेरा, थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों