ट्रैफिक सेफ्टी माह में शंकरा नर्सिंग कॉलेज जुनवानी में जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों ने लिया यातायात नियम पालन का संकल्प

0

ट्रैफिक सेफ्टी माह 2026 के अंतर्गत ट्रैफिक पुलिस दुर्ग द्वारा शंकरा नर्सिंग कॉलेज, जुनवानी में एक व्यापक एवं प्रभावी यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी, अनुशासन और जागरूकता विकसित करना रहा।

कार्यक्रम में रोड सेफ्टी विशेषज्ञ श्री ए.डी. जोशी, डीएसपी (लाइन) श्री चंद्रप्रकाश तिवारी, ट्रैफिक सलाहकार श्री दिनेश टांक, शंकरा नर्सिंग कॉलेज की निदेशक प्रो. डॉ. (श्रीमती) सिंधु अनिल, प्राचार्य डॉ. (श्रीमती) शैलजा अनिल, एचओडी श्रीमती बीना आर. थॉमस सहित कॉलेज के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को दो-पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट की अनिवार्यता, तेज व लापरवाह वाहन चलाने से होने वाले गंभीर सड़क हादसे, तीन सवारी से बढ़ते जोखिम और यातायात नियमों के उल्लंघन पर कानूनी दायित्व की विस्तृत जानकारी दी गई। छात्रों को यह भी समझाया गया कि सुरक्षित यातायात व्यवहार केवल व्यक्तिगत सुरक्षा नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक सड़क उपयोगकर्ता की सुरक्षा से जुड़ा दायित्व है।

कार्यक्रम के दौरान नर्सिंग कॉलेज के छात्रों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से हेलमेट पहनने, यातायात संकेतों का पालन करने, अनुशासित वाहन संचालन और सुरक्षित गति से वाहन चलाने का प्रभावशाली संदेश दिया गया, जिससे जागरूकता का उद्देश्य और अधिक व्यापक रूप से प्रसारित हुआ।

इस अवसर पर डीएसपी (लाइन) श्री चंद्रप्रकाश तिवारी ने सभी विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने, स्वयं सुरक्षित रहने और दूसरों की सुरक्षा के प्रति सजग नागरिक बनने की शपथ दिलाई।

यह कार्यक्रम ट्रैफिक सेफ्टी माह 2026 के उद्देश्यों के अनुरूप युवाओं में सड़क सुरक्षा, जिम्मेदारी और अनुशासन विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों