पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला, खम्हरिया पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
जिला बेमेतरा के थाना खम्हरिया क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर हुए जानलेवा हमले एवं गंभीर मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस घटना में आरोपियों द्वारा हत्या के इरादे से हमला किए जाने की बात सामने आई है।

थाना खम्हरिया पुलिस टीम द्वारा की गई जांच एवं कार्रवाई के दौरान प्रकरण में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार इस मामले में दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और संभावित ठिकानों पर तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बेमेतरा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि गंभीर अपराधों में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
🧾 गिरफ्तार आरोपी
🔹 डकवार ठाकुर
पिता – रामकुमार ठाकुर | उम्र – 23 वर्ष
निवासी – ग्राम ढेंकापुर, थाना खम्हरिया, जिला बेमेतरा
🔹 राहुल ठाकुर
पिता – रामकुमार ठाकुर | उम्र – 20 वर्ष
निवासी – ग्राम ढेंकापुर, थाना खम्हरिया, जिला बेमेतरा
