दुर्ग पुलिस का कानून तोड़ने वालों पर कड़ा प्रहार, ‘ऑपरेशन ट्रस्ट’ के तहत 40 आरोपियों पर सख्त कार्रवाई
जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और आम नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा कायम करने के उद्देश्य से जिला पुलिस दुर्ग द्वारा ‘ऑपरेशन ट्रस्ट’ के तहत रात्रिकालीन विशेष सघन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी, हुड़दंग और शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए गए।
दुर्ग पुलिस ने इस विशेष अभियान में सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने वाले कुल 40 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की। यह अभियान जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में एक साथ संचालित किया गया, जिससे असामाजिक तत्वों में खलबली मच गई।

थाना-वार की गई कार्रवाई इस प्रकार है—
▪ थाना सुपेला – 04
▪ पद्मनाभपुर थाना – 04
▪ थाना पाटन – 04
▪ थाना उतई – 04
▪ पुलगांव थाना – 06
▪ थाना मोहन नगर – 05
▪ थाना भिलाई नगर – 03
▪ थाना कुम्हारी – 03
▪ अन्य थाना क्षेत्र – 02
▪ थाना एग – 01
▪ थाना नेवई – 01
▪ जामुल थाना – 01
▪ थाना ओल्ड भिलाई – 02
इस सघन अभियान में जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों की सक्रिय भागीदारी रही और पूरी कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की प्रत्यक्ष निगरानी में संपन्न हुई। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर ही स्पष्ट कर दिया कि शांति भंग करने वालों और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ किसी भी तरह की नरमी नहीं बरती जाएगी।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों को भरोसा दिलाया है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी, हुड़दंग और अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी लगातार, सख्त और बिना पूर्व सूचना के कार्रवाई जारी रहेगी।
