राजनांदगांव में जुए पर बड़ा एक्शन: साइबर सेल और घुमका पुलिस ने 8 आरोपियों को पकड़ा, ₹2.25 लाख जब्त

0

राजनांदगांव। साइबर सेल राजनांदगांव एवं थाना घुमका पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए जुए के बड़े अड्डे पर छापा मारकर 08 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई ग्राम घुमका के चौरसिया बाड़ी क्षेत्र में की गई, जहां 52 पत्तों पर जुआ खेला जा रहा था।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चौरसिया बाड़ी के पास बड़ी रकम पर जुआ संचालित हो रहा है। सूचना पर साइबर सेल और थाना घुमका की संयुक्त टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी। छापे के दौरान जुआ खेल रहे आरोपियों के कब्जे से नकद 1,85,000 रुपये, 04 एंड्रॉयड मोबाइल फोन (कीमत लगभग 40,000 रुपये) जब्त किए गए। इस प्रकार कुल 2,25,000 रुपये की सामग्री मौके से जप्त की गई।

पुलिस ने मौके से सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जुए की सामग्री जब्त की और उनके विरुद्ध विधिवत कार्रवाई की। आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम की धारा 3(2) वर्ष 2022 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। साथ ही BNSS की धारा 170, 126 एवं 135(3) के अंतर्गत भी वैधानिक कार्रवाई की गई है।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।


👤 गिरफ्तार आरोपी

  1. मुकेश तिवारी, पिता जगदीश तिवारी, उम्र 43 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 14
  2. मनोज बघेल, पिता स्व. खोरबहारा बघेल, उम्र 35 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 05
  3. शैलेंद्र वर्मा, पिता अशोक वर्मा, उम्र 32 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 09
  4. प्रमोद वर्मा, पिता रामनाथ वर्मा, उम्र 35 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 10
  5. राकेश वर्मा, पिता बेलाश वर्मा, उम्र 42 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 11
  6. देवा वर्मा, पिता देवी लाल वर्मा, उम्र 33 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 14
  7. फागुराम यादव, पिता आनंद राम यादव, उम्र 43 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 02, थाना घुमका
  8. खेमचंद वर्मा उर्फ पप्पू, पिता दयानंद वर्मा, निवासी ग्राम, जिला राजनांदगांव

🧾 जप्त सामग्री

  • नकद राशि – ₹1,85,000
  • 04 एंड्रॉयड मोबाइल फोन (कीमत लगभग ₹40,000)
  • कुल जप्ती – ₹2,25,000

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों