डीजे व टेंट संचालकों की संयुक्त बैठक, अनुमति प्रक्रिया व न्यायालयीन निर्देशों की दी गई जानकारी

0
5TH FEB 7

एसीपी कोतवाली एवं एसीपी सिविल लाइंस संभाग क्षेत्र अंतर्गत कार्यरत डीजे ऑपरेटर, साउंड सिस्टम ऑपरेटर, ढुमाल पार्टी संचालक एवं टेंट सिस्टम संचालकों की एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता श्री उमेश प्रसाद गुप्ता द्वारा की गई।

बैठक के दौरान सभी संचालकों को कार्यक्रमों के आयोजन से पूर्व आवश्यक अनुमति प्रक्रिया, निर्धारित समय-सीमा, ध्वनि प्रदूषण से संबंधित नियमों तथा माननीय न्यायालय द्वारा जारी निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी गई।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना अनुमति तेज ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग, निर्धारित डेसिबल सीमा का उल्लंघन एवं रात्रिकालीन समय में नियमों के विरुद्ध गतिविधियां कानूनन अपराध हैं, जिन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही संचालकों से अपील की गई कि वे सामाजिक कार्यक्रमों, धार्मिक आयोजनों एवं सार्वजनिक आयोजनों के दौरान नियमों का पूर्ण पालन करें, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और कानून-व्यवस्था बनी रहे।

बैठक में उपस्थित संचालकों ने नियमों का पालन करने एवं प्रशासन के साथ सहयोग करने का आश्वासन दिया। पुलिस प्रशासन ने कहा कि ऐसी बैठकों का उद्देश्य दंडात्मक कार्रवाई नहीं, बल्कि जागरूकता और समन्वय के माध्यम से शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों