बस्तर में नशे के नेटवर्क पर चोट! 42 किलो गांजा, देशी कट्टा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

0
27.5.1

बस्तर जिले में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के नेटवर्क पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना बोधघाट पुलिस ने ओडिशा से जगदलपुर लाए जा रहे 42.43 किलोग्राम गांजा बरामद किया। कार्रवाई के दौरान एक देशी कट्टा, कारतूस और अन्य सामग्री भी जब्त की गई है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि ओडिशा की ओर से गांजा की खेप जगदलपुर लाई जा रही है। सूचना के आधार पर टीम ने घेराबंदी कर संदिग्धों को पकड़ा। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद हुआ, जिसे परिवहन कर शहर में खपाने की तैयारी थी।

कार्रवाई में पुलिस ने 42.43 किलोग्राम गांजा के साथ एक देशी कट्टा और जिंदा कारतूस भी जब्त किए। जब्त मादक पदार्थ और अन्य सामान की कुल कीमत लगभग 32 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस का मानना है कि यह खेप अंतरराज्यीय नेटवर्क के माध्यम से सप्लाई की जा रही थी।

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उनसे पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस तस्करी में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

बस्तर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा। अंतरराज्यीय तस्करी पर विशेष निगरानी रखी जा रही है और युवाओं को नशे से बचाने के लिए लगातार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों