हवाई फायर कर दहशत फैलाने वाले 4 बदमाश गिरफ्तार! पुलिस ने कट्टा और गाड़ियां भी की जब्त

0
m23.11.1

ग्वालियर के झांसीरोड थाना क्षेत्र में हवाई फायर कर दहशत फैलाने वाले बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से अवैध हथियार और वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ियां भी जब्त की हैं।

जानकारी के अनुसार, घटना उस समय की है जब एक दुकानदार ने संदिग्ध गतिविधि देख वीडियो बनाने की कोशिश की। इस दौरान बदमाशों ने उसे गालियां देते हुए कट्टे से हवाई फायर किया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई। मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने शिवपुरी लिंक रोड के पास घेराबंदी कर दो कारों में बैठे चार संदिग्धों को पकड़ा।

पूछताछ में आरोपियों ने वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। तलाशी के दौरान एक आरोपी के पास से 315 बोर का कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इसके अलावा एक महिंद्रा मराजो और एक स्विफ्ट कार को भी जब्त किया गया।

पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के अपराधियों पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों