रतलाम में ड्रग्स पर बड़ा प्रहार: ₹80 लाख से अधिक की जब्ती, MDMA फैक्ट्री का भंडाफोड़, सरगना गिरफ्तार

0
a1.6.1

रतलाम पुलिस को अंतर्राज्यीय ड्रग नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। सख्त कार्रवाई के तहत पुलिस ने अवैध एमडीएमए (MDMA) निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क पर करारा प्रहार किया है। इस कार्रवाई को प्रदेश में ड्रग्स के खिलाफ चल रहे अभियान की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

थाना पिपलोदा क्षेत्र के ग्राम बोरखेड़ा में पुलिस ने पोल्ट्री फार्म की आड़ में संचालित अवैध लैब पर दबिश दी। यहां से लगभग 175 किलोग्राम रासायनिक पदार्थ, 200 ग्राम तैयार MDMA और ड्रग निर्माण में इस्तेमाल होने वाले उपकरण जब्त किए गए। इस दौरान मुख्य सरगना सहित आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

वहीं, थाना रिंगनोद क्षेत्र में भी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 500 ग्राम MD (लगभग ₹50 लाख कीमत) और 100 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की। साथ ही एक वाहन समेत आरोपियों को गिरफ्तार कर कुल ₹80 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त की गई।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह पूरा नेटवर्क अंतर्राज्यीय स्तर पर सक्रिय था और ड्रग्स बनाने के लिए रसायनों की सप्लाई अन्य राज्यों से की जा रही थी। इस खुलासे के बाद पुलिस अब पूरे सप्लाई चेन को ध्वस्त करने के लिए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि ड्रग्स के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह के अवैध नेटवर्क पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पूरी टीम की इस सफलता को सराहनीय बताया जा रहा है, जिसने संगठित अपराध के खिलाफ मजबूत संदेश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों