बिनौरी हत्याकांड का खुलासा: पत्नी, भाई समेत 3 आरोपी गिरफ्तार, गला घोंटकर की थी हत्या

0
a4.2.1

बलौदाबाजार जिले के बिनौरी गांव में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पलारी थाना पुलिस ने इस मामले में मृतक रामकुमार साय की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी, भाई और एक रिश्तेदार सहित कुल 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी शुरू से ही पूछताछ के लिए पूरी तैयारी के साथ आए थे, लेकिन लगातार मनोवैज्ञानिक और विश्लेषणात्मक पूछताछ के सामने वे ज्यादा देर तक टिक नहीं सके। पुलिस ने साक्ष्यों को एक-एक कर जोड़ते हुए पूरे मामले की परतें खोलीं, जिसके बाद आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

फॉरेंसिक विशेषज्ञों की भूमिका भी इस मामले में अहम रही। उन्होंने घटना को संदिग्ध मानते हुए वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी दी, जिससे जांच को सही दिशा मिली और हत्या की सच्चाई सामने आ सकी।

जांच में यह भी खुलासा हुआ कि मृतक की रोजाना शराब पीकर परिवार के साथ मारपीट और मानसिक प्रताड़ना करने की आदत ही हत्या की मुख्य वजह बनी। इसी से तंग आकर परिजनों ने मिलकर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

घटना के बाद एक आरोपी रायपुर भाग गया था, जिसने बाद में पुलिस के सामने सच्चाई कबूल कर ली। पुलिस ने तीनों आरोपियों—महावीर साय, मीना बाई साय और वैभव उर्फ अंशु बघेल—को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों