“टीम शक्ति” का सघन चेकिंग अभियान — महिला व बाल सुरक्षा पर फोकस

0
a10.1.1

महिला एवं बाल सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए “टीम शक्ति” द्वारा कसडोल और गिधौरी क्षेत्र में इंटेंसिव चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने अलग-अलग स्थानों पर पेट्रोलिंग करते हुए अचानक दबिश दी और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी।

अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते पाए गए 05 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

वहीं यातायात टीम के सहयोग से नियमों का उल्लंघन करने वाले 28 वाहन चालकों से ₹9,800 का समन शुल्क वसूला गया। पुलिस ने ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर सख्ती दिखाई।

इसके अलावा टीम शक्ति द्वारा स्कूल और कॉलेज के आसपास घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों से कड़ी पूछताछ की गई, ताकि छात्राओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

पुलिस का कहना है कि इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों