सड़क सुरक्षा पर सख्त संदेश — नियम मानने वालों का सम्मान, उल्लंघनकर्ताओं पर कार्रवाई
नारायणपुर पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए विशेष यातायात अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत जहां नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया, वहीं नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई भी की गई।
यह अभियान पुलिस अधीक्षक रोबिनसन गुड़िया के निर्देशन में संचालित किया गया, जिसमें कुल 40 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई, जबकि 15 चालकों पर विशेष रूप से चालान किया गया।
अभियान के दौरान हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग को अनिवार्य बताते हुए पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि अब यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती बढ़ाई जाएगी।
नारायणपुर पुलिस का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और लोगों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करना है।
📢 पुलिस का संदेश:
👉 “आपकी सुरक्षा, हमारी जिम्मेदारी”




