पुलिस परिवार के बच्चों का शैक्षणिक भ्रमण — हवाई दुनिया से रूबरू हुए छात्र
जिले में पुलिस परिवार के बच्चों सहित पीएमश्री स्कूलों के छात्र-छात्राओं के लिए शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों को नई जानकारियों और अनुभवों से रूबरू कराया गया।

दिनांक 11.04.2026 को आयोजित इस भ्रमण में पुलिस परिवार के 22 स्कूली बच्चों के साथ पीएमश्री शासकीय नरहरदेव हायर सेकेंडरी स्कूल, कांकेर एवं पीएमश्री स्कूल नरहरपुर के कुल 95 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
भ्रमण के दौरान सभी विद्यार्थियों को जिला बस्तर के जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी विमानतल ले जाया गया, जहां उन्हें एयरपोर्ट संचालन और हवाई सेवाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
एयरफोर्स विंग कमांडर विवेक कुमार साहू एवं उनकी टीम—जूनियर वारंट ऑफिसर पी.सी. सामल, CPL संदीप यादव, सुमित नेगी और अर्जुन यादव—साथ ही एयरपोर्ट डायरेक्टर व्ही.के. गुप्ता एवं प्रबंधन टीम द्वारा बच्चों को समूहों में विभाजित कर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

इस दौरान छात्र-छात्राओं को हवाई जहाज के अंदर ले जाकर बैठने की प्रक्रिया, आवश्यक सावधानियां तथा Do’s & Don’ts के बारे में बताया गया। साथ ही वायु सेना की कार्यप्रणाली और इस क्षेत्र में उपलब्ध करियर अवसरों से भी अवगत कराया गया।
मुख्य सुरक्षा अधिकारी पुष्पेंद्र राठौर द्वारा एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी दी गई। भ्रमण के दौरान बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया और यह अनुभव उनके लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक साबित हुआ।
