रायसेन में Dial-112 के हीरो — संवेदनशीलता और तत्परता से बचाई नवजात की जान

0
665700877_1262656162712483_3685475173848405741_n

मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में Dial-112 पुलिस टीम की संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई से एक नवजात की जान बच गई। पुल के पास लावारिस हालत में मिली बच्ची को पुलिस जवानों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाकर मानवता की मिसाल पेश की।

जानकारी के अनुसार, डायल-112 टीम को सूचना मिली कि एक नवजात शिशु पुल के पास परित्यक्त अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बच्ची को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया।

स्थिति की गंभीरता को समझते हुए बिना समय गंवाए पुलिस जवानों ने नवजात को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज शुरू किया गया। डॉक्टरों के अनुसार समय पर इलाज मिलने से बच्ची की जान बच गई और उसकी हालत अब स्थिर है।

इस मानवीय पहल से पुलिस के प्रति आमजन का विश्वास और मजबूत हुआ है। Dial-112 टीम की यह कार्रवाई न केवल कर्तव्यनिष्ठा बल्कि संवेदनशीलता का भी उत्कृष्ट उदाहरण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों