नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, महिला थाना की त्वरित कार्रवाई
रायगढ़ जिले में नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ के मामले में महिला थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई महिला थाना एवं जुटमिल थाना-साइबर टीम के संयुक्त प्रयास से की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 13 वर्षीय बालिका की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने पति के साथ शादी समारोह में शामिल होने पत्थलगांव गई थी और बच्चे घर पर अकेले थे। इसी दौरान पड़ोसी हेमंत कुर्रे (26 वर्ष) बच्ची को खेलने के बहाने अपने घर ले गया और उसके साथ गलत हरकत की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला थाना में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 28/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 74, 75(1)(i) एवं पोक्सो एक्ट की धारा 8 के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
महिला थाना प्रभारी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
👉 एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश —
“नाबालिग बच्चों एवं महिलाओं के विरुद्ध अपराधों में त्वरित और सख्त कार्रवाई की जाएगी, किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।”
