नियम तोड़ने वाले ई-रिक्शा चालकों पर कड़ी कार्रवाई, 78 वाहनों पर चालान
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की यातायात पुलिस द्वारा शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत नियमों का उल्लंघन करने वाले ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान कुल 78 ई-रिक्शा चालकों पर चालानी कार्यवाही की गई। साथ ही जिन वाहनों के ई-चालान लंबित थे, उनका मौके पर ही भुगतान भी कराया गया, जिससे नियमों के पालन के प्रति जागरूकता बढ़ी।

यातायात पुलिस का कहना है कि यह अभियान शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को नियंत्रित करने और सड़क पर अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से लगातार जारी रहेगा।
👉 पुलिस की अपील —
सभी वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें, ताकि शहर की यातायात व्यवस्था सुगम और सुरक्षित बनी रहे।
