धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई! अंतर्राज्यीय हेरोइन तस्करी का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार

0

धमतरी पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन निश्चय के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतर्राज्यीय हेरोइन तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 56 ग्राम हेरोइन बरामद की।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अलग-अलग राज्यों से नशीले पदार्थ लाकर क्षेत्र में सप्लाई करने की तैयारी में थे। गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ लिया।

इस ऑपरेशन में कुल 16.24 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त की गई, जिसमें मादक पदार्थ सहित अन्य सामग्री शामिल है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य तस्करों की जानकारी जुटा रही है।

धमतरी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि नशे से जुड़े किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में सख्त कदम उठाए जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों