बस्तर पुलिस का बड़ा एक्शन! 54 किलो गांजा के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार, लाखों का नशा बाजार पहुंचने से पहले पकड़ा
बस्तर जिले में नशे के कारोबार पर कड़ा प्रहार करते हुए थाना बोधघाट पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने गांजा सप्लाई नेटवर्क से जुड़े छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग प्रतिबंधित मादक पदार्थ गांजा को बिक्री के उद्देश्य से परिवहन कर रहे हैं। सूचना के आधार पर बोधघाट पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा।
🔴 लाखों का गांजा जब्त
कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल 54 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 26 लाख 97 हजार 200 रुपये आंकी गई है। इसके साथ ही पुलिस ने 06 पुराने मोबाइल फोन और 2,500 रुपये नगद भी जब्त किए हैं।
👮 नशा तस्करी पर पुलिस सख्त
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी गांजा को अवैध रूप से परिवहन कर बाजार में खपाने की तैयारी में थे। सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
बस्तर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
