टेलीग्राम पर डबल मुनाफा का लालच पड़ा भारी: 27 लाख की ऑनलाइन ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

0
a24.2.1

जांजगीर-चांपा। ऑनलाइन निवेश में डबल मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले साइबर अपराधियों पर जांजगीर-चांपा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने करीब 27 लाख रुपये से अधिक की ऑनलाइन ठगी के मामले में दो आरोपियों को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार आरोपियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टेलीग्राम के माध्यम से निवेश योजना का झांसा देकर लोगों को अधिक मुनाफे का लालच दिया। विश्वास में लेकर पीड़ितों से अलग-अलग बैंक खातों में बड़ी रकम ट्रांसफर कराई गई।

शिकायत प्राप्त होने के बाद जांजगीर-चांपा पुलिस ने साइबर तकनीकी जांच शुरू की। डिजिटल ट्रांजेक्शन, बैंक खातों और मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। पुलिस टीम ने महाराष्ट्र में दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ जारी है तथा ठगी में प्रयुक्त बैंक खातों और अन्य सहयोगियों की जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया या मैसेजिंग ऐप्स पर मिलने वाले निवेश ऑफर, डबल मुनाफा या जल्दी पैसा कमाने के दावों पर विश्वास न करें और किसी भी संदिग्ध लिंक या खाते में पैसा ट्रांसफर करने से पहले सत्यापन अवश्य करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों