पुलिस और ग्रामीणों की संयुक्त पहल रंग लाई: घरघोड़ी बना नशामुक्ति की मिसाल

0
a24.1.1

रायगढ़। अवैध शराब के खिलाफ सख्त पुलिस कार्रवाई और लगातार चलाए गए जनजागरूकता अभियान का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। रायगढ़ जिले के ग्राम घरघोड़ी में पुलिस और ग्रामीणों की संयुक्त पहल से नशामुक्ति की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया गया है।

पुलिस द्वारा अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के बाद गांव में विशेष जागरूकता अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान ग्रामीणों को अवैध शराब के दुष्प्रभाव, सामाजिक नुकसान और कानूनी परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

जागरूकता कार्यक्रम से प्रेरित होकर ग्राम घरघोड़ी के ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं सेवन पर पूर्ण रोक लगाने का संकल्प लिया। ग्रामीणों ने गांव को नशामुक्त बनाने के लिए पुलिस प्रशासन के साथ निरंतर सहयोग करने की भी प्रतिबद्धता जताई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सामुदायिक सहभागिता से ही अपराध नियंत्रण और सामाजिक सुधार संभव है। ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी से क्षेत्र में शांति व्यवस्था मजबूत होने के साथ युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने में भी मदद मिलेगी।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अवैध शराब या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज को सुरक्षित और नशामुक्त बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों