दुर्ग में ट्रैफिक पुलिस का सख्त एक्शन: 3 माह 20 दिन में 4586 वाहन चालकों पर कार्रवाई, सड़क हादसे रोकने बड़ा अभियान

0

दुर्ग। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा वर्ष 2026 के प्रथम 03 माह 20 दिनों में विशेष सघन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 4586 चार पहिया वाहन चालकों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।

यातायात पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्गों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों तथा चिन्हित ब्लैक एवं ग्रे स्पॉट पर लगातार चेकिंग अभियान चलाकर दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों पर प्रभावी नियंत्रण किया। तेज रफ्तार, बिना सीट बेल्ट वाहन चलाना, शराब सेवन कर ड्राइविंग तथा खतरनाक ड्राइविंग जैसे गंभीर उल्लंघनों पर विशेष निगरानी रखी गई।

🚔 कार्रवाई का विस्तृत विवरण

  • तेज रफ्तार (Speeding) – 715 प्रकरण
  • ब्लैक फिल्म – 45 प्रकरण
  • शराब सेवन कर वाहन चलाना – 248 प्रकरण
  • बिना सीट बेल्ट वाहन चलाना – 2489 प्रकरण
  • खतरनाक/लापरवाहीपूर्ण ड्राइविंग – 528 प्रकरण
  • नो पार्किंग उल्लंघन – 561 प्रकरण

यातायात पुलिस द्वारा बिना सीट बेल्ट एवं ओवरस्पीडिंग को सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण मानते हुए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही दोपहिया चालकों की सुरक्षा हेतु जिले के 07 प्रमुख चौकों पर नियमित हेलमेट चेकिंग भी की जा रही है।

📷 ITMS कैमरों से होगी सख्त निगरानी

आगामी दिनों में नेहरू नगर–खुर्शीपार मार्ग, भिलाई-03 रोड एवं कुम्हारी राष्ट्रीय राजमार्ग क्षेत्र में ITMS कैमरे एवं मोबाइल कैमरों के माध्यम से ई-चालान प्रणाली को और अधिक सख्ती से लागू किया जाएगा, जिससे पारदर्शी एवं निरंतर कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।

⚠️ दुर्ग पुलिस की अपील

यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि निर्धारित गति सीमा का पालन करें, सीट बेल्ट एवं हेलमेट का उपयोग करें तथा सुरक्षित ड्राइविंग अपनाकर सड़क दुर्घटनाओं एवं जनहानि को रोकने में सहयोग दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों